Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJPSC Preliminary Exam for Forest Range Officers on June 29 in Ranchi

वन क्षेत्र पदाधिकारी पीटी 29 को, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को रांची के 50 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी की है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 June 2025 05:18 PM
share Share
Follow Us on
वन क्षेत्र पदाधिकारी पीटी 29 को, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को ली जाएगी। परीक्षा रांची जिले के 50 केंद्रों पर होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी और सिपाहियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर असामाजिक तत्व भीड़ लगा कर इसे बाधित न करें इसके लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 29 जून को निषेधाज्ञा लागू की गयी है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने निषेधाज्ञा का आदेश जारी कर दिया गया है।

निषेधाज्ञा सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक रहेगी। निषेधाज्ञा के दौरान पांच या पांच से अधिक लोगों के जमा होने, किसी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल करने, अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने, बैठक या आमसभा करने पर रोक रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें