Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand to Host National School Sports Under SGFI Archery Football Chess Hockey and Cycling Competitions

एसजीएफआई के पांच खेलों की मेजबानी रांची को

झारखंड को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय स्कूली खेलों के तहत पांच खेलों की मेजबानी दी गई है। इनमें अंडर 17 तीरंदाजी, अंडर 14 फुटबॉल, अंडर 14 शतरंज, अंडर 17 हॉकी और साइक्लिंग शामिल हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 22 June 2025 10:51 PM
share Share
Follow Us on
एसजीएफआई के पांच खेलों की मेजबानी रांची को

रांची, वरीय संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से राष्ट्रीय स्कूली खेल के तहत पांच खेलों की मेजबानी झारखंड को दी गई है। अंडर 17 तीरंदाजी (बालक-बालिका) और अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता नवंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी। इसी तरह दिसंबर में अंडर 14 शतरंज, जनवरी में अंडर 17 हॉकी और जनवरी में ही साइक्लिंग (ट्रैक एंड रोड) के तीनों वर्गों अंडर, 14, 17 व अंडर 19 की मेजबानी रांची करेगी। झारखंड शिक्षा विभाग इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। विभाग के एक पदाधिकारी के अनुसार, झारखंड ने 10 खेलों के आयोजन के लिए प्रस्ताव दिया था, जिसमें पांच की मेजबानी दी गई है।

इसकी जानकारी एसजीएफआई की बेवसाइट में दी गई है। विभाग को इस संबंध में अभी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें