Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Health Minister Provides Update on Shibu Soren s Health to Congress President

दो मंत्री पहुंचे दिल्ली, खरगे को गुरुजी के स्वास्थ्य की दी जानकारी

खरगे ने दिया निर्देश-गुरुजी के स्वास्थ्य संबंधी अपडेट साझा करते रहें, मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंत्रियों ने जानी दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की स्थिति

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 June 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
दो मंत्री पहुंचे दिल्ली, खरगे को गुरुजी के स्वास्थ्य की दी जानकारी

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुजी की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इस दौरान श्रम मंत्री संजय यादव भी साथ मौजूद रहे। कांग्रेस झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देश पर डॉ. अंसारी एवं झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद को संताल परगना दौरे से तत्काल दिल्ली भेजा गया था। दिल्ली पहुंचते ही दोनों नेता गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर गुरुजी की स्थिति जानी और डॉक्टरों से भी चर्चा की।

खरगे ने निर्देश दिया कि वे लगातार स्वास्थ्य संबंधी अपडेट साझा करते रहें। झारखंड की जनता गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें