पिता शिबू सोरेन का स्वास्थ्य जानने सीएम पहुंचे दिल्ली
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन की सेहत की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी। शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में नियमित जांच के लिए भर्ती हैं। मुख्यमंत्री और विधायक...

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जानकारी दी। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में गुरुजी के भर्ती होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, वे इस अस्पताल की नियमित देखरेख में हैं। इस समय उनकी जो भी समस्या है, उसकी जांच चल रही है। वह दिल्ली उन्हें देखने आए हैं। ज्ञात हो कि गांडेय विधायक पुत्रवधू कल्पना सोरेन के साथ शिबू सोरेन 19 जून को दिल्ली अपने नियमित जांच के लिए गए हैं। शिबू सोरेन उम्र जनित जटिलताओं के कारण अपना रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली जाते रहते हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विधायक बसंत सोरेन भी अपने पिता को देखने मंगलवार को दिल्ली पहुंचे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।