खूंटी में खुलेगा महिला कॉलेज, विधायक ने जताया आभार
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में खूंटी जिले में महिला कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके लिए 57.95 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई। विधायक राम...

खूंटी, संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में खूंटी जिले के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में खूंटी में महिला कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 57.95 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री के इस फैसले पर खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र की छात्राओं ने बार-बार खूंटी में महिला महाविद्यालय खोलने की मांग की थी। चुनाव जीतने के बाद इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, जिसे उन्होंने प्राथमिकता दी और मंजूरी प्रदान की।
विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं की भावनाओं और जरूरतों का सम्मान करते हुए इस कॉलेज की स्वीकृति दी है। इससे क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद महिला कॉलेज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम जुड़ सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।