रनिया में हेमंत सरकार विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन कल
झारखंड भाजपा ने रनिया में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया। यह प्रदर्शन हेमंत सोरेन सरकार की जनविरोधी नीतियों, आदिवासी-दलित विरोधी रुख और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। पूर्व विधायक कोचे मुंडा और...

रनिया, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर मंगलवार को रनिया प्रखंड मुख्यालय में भाजपा रनिया मंडल की ओर से हेमंत सोरेन सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शन राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, आदिवासी-दलित विरोधी रुख और बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस संबंध में भाजपा रनिया मंडल अध्यक्ष सीताराम नाग ने बताया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता, विशेषकर आदिवासी और दलित समुदाय, शोषण का शिकार हो रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।