Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsIAS Officer Suraj Kumar Takes Charge as Director of Jharkhand Urban Development Authority
राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक ने दिया योगदान
झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सूरज कुमार ने नगर विकास एवं आवास विभाग में निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही, उन्होंने झारखंड राज्य आवास बोर्ड और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 19 June 2025 08:37 PM

रांची। झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सूरज कुमार ने नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक के पद पर गुरुवार को अपना योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ के रूप में भी पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों से सूडा, झारखंड राज्य आवास बोर्ड और रांची स्मार्ट सिटी के तहत चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी ली तथा कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।