एचईसी सप्लाई श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
फोटो रांची। विशेष संवाददाता एचईसी के सप्लाई श्रमिकों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि

रांची। विशेष संवाददाता एचईसी के सप्लाई श्रमिकों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि वह सितंबर 2023 से जनवरी 2024 तक का वेतन नहीं देना चाहता है। प्रबंधन ने ईएसआई को अंशदान से संबंधित पत्र में कहा है कि उक्त अवधि में एचईसी में कोई सप्लाई श्रमिक नहीं था। इसके विरोध में सप्लाई श्रमिकों ने शनिवार को एफएफपी शेड में प्रदर्शन भी किया। सप्लाई श्रमिकों ने कहा कि जिस अवधि में प्रबंधन सप्लाई श्रमिकों के काम नहीं करने की बात कह रहा है, उस अवधि में प्लांटों में सभी कामगार काम कर रहे थे। कामगारों ने कहा कि जब तक उक्त अवधि का वेतन नहीं मिल जाता, तब तक सप्लाई श्रमिक आंदोलन जारी रखेंगे।
जुलाई से यदि सप्लाई श्रमिकों के लिए दूसरी एजेंसी का चयन किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज पाठक, वाई त्रिपाठी, रोहित पांडेय, विशाल सिंह एवं अन्य सप्लाई श्रमिक मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।