Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHeavy Rain Forecast in Jharkhand Orange Alert on June 29

राज्य में अगले चार दिन तक बारिश, 29 को आरेंज अलर्ट

झारखंड में आगामी चार दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान है। 29 जून को रांची, रामगढ़, लातेहार, हजारीबाग और चतरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 26 June 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
राज्य में अगले चार दिन तक बारिश, 29 को आरेंज अलर्ट

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में आगामी चार दिन बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस बीच 29 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताया कि इसके अलावा अन्य दिनों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। अलग-अलग तिथियों में यहां अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होगी। 29 जून को रांची, रामगढ़, लातेहार, हजारीबाग व चतरा में कुछ जगह भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बोकारो, पलामू जिलों समेत कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों समेत सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 27 जून को कोल्हान समेत रांची, सिमडेगा और खूंटी में येलो अलर्ट, 28 को पलामू और संताल प्रमंडल को छोड़कर रांची समेत अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट और 30 को पलामू प्रमंडल समेत चतरा, कोडरमा, हजारीबाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। निम्न दबाव के चलते होगी बारिश मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर में ओडिसा और बंगाल के तटीय इलाकों में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन निम्न दबाव में बदल गया है। इसके चलते यह ओडिसा के उत्तर भाग से होकर झारखंड, बंगाल के गंगा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इससे झारखंड में पानी बरसेगा। 25 दिनों में 89% अधिक बारिश हुई राज्य में पिछले 24 घंटों में हजारीबाग में 79.0 मिमी, रामगढ़ में 71.2, रांची में 68.2, खूंटी में 59.6, सिमडेगा में 57.2, बोकारो में 40.8, पूर्वी सिंहभूम में 39.2, पाकुड़ में 28.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में एक जून से अभी तक 283.9 मिमी बारिश हो चुकी है। यह इस अवधि की सामान्य बारिश 149.8 मिमी से 89 फीसदी अधिक है। वहीं रांची में 512.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 158.2 मिमी से 224% अधिक है। सामान्य से छह डिग्री तक नीचे गिरा पारा बारिश के कारण राज्य में तापमान सामान्य से कम है। रांची में गुरुवार को अधिकतम पारा 28.6 डिग्री रहा। यह पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान से करीब दो डिग्री कम रहा। वहीं, सरायकेला खरसांवा का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 33.9 डिग्री रहा। राज्य में तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री तक नीचे गिर गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें