Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGrand Rath Yatra Celebrated in Manakidih Village with Enthusiastic Devotees

सोनाहातू में हर्षोल्लास से निकाली गई रथयात्रा, भक्ति में डूबे लोग

मानकीडीह गांव में शुक्रवार को रथयात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने 'हरे कृष्णा, हरे राम' के नारे लगाते हुए भक्ति में लीन होकर यात्रा का आनंद लिया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने रथों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 June 2025 10:10 PM
share Share
Follow Us on
सोनाहातू में हर्षोल्लास से निकाली गई रथयात्रा, भक्ति में डूबे लोग

सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के मानकीडीह गांव में शुक्रवार को रथयात्रा निकाली गई। लोगों ने हरे कृष्णा, हरे राम की धुन पर नाचते-गाते आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भीड़ की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने रथों पर सवार होकर गांव के मौसीबाड़ी पहुंचे। ठाकुरबाड़ी मंदिर से शुरू होकर गांव के मार्गों से गुजरते हुए मौसीबाड़ी में यात्रा संपन्न हुई। पुरोहित गुणाधर बनर्जी और कामेश्वर बनर्जी द्वारा पूजन किया गया। मौसीबाड़ी परिसर में मेला लगा। मौके पर आयोजन समिति के राधानाथ भगत, किशोरी भगत, घनश्याम भगत, मुखिया ललिता देवी, ग्राम प्रधान कार्तिक सिंह मानकी, प्रधान सिंह मानकी, चिरंजीवी सिंह मुंडा, बसंत सिंह मुंडा, प्रताप सिंह मुंडा, क्षेत्रमोहन सिंह मानकी, तुलसी स्वांसी, दुर्योधन हजाम, फागूराम लोहरा, सोनाराम पुराण, बासुदेव पुराण, राजकिशोर सिंह मुंडा, सुधीर सिंह मुंडा और विपद सिंह मुंडा आदि सदस्यों का योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें