Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFormation of Central Muharram Committee in Ormanjhi for Peaceful Celebration

सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के मुख्य संरक्षक बने मुंतजीर

अनगड़ा में शुक्रवार को समाजसेवी मुंतजीर अहमद रजा की अध्यक्षता में मुहर्रम कमेटी का गठन किया गया। इसमें कई गांवों के लोग शामिल हुए। कमेटी का उद्देश्य मुहर्रम के आयोजन को सफल और शांतिपूर्ण बनाना है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 June 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के मुख्य संरक्षक बने मुंतजीर

अनगड़ा। प्रतिनिधि सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ओरमांझी पूर्वी क्षेत्र के गठन को लेकर शुक्रवार को समाजसेवी सह पूर्व उप प्रमुख मुंतजीर अहमद रजा की अध्यक्षता में कुटे बैठक हुई। बैठक में कुटे, आनंदी, बारीडीह, हातवाल, पांचा, खुदिया, लोटवा, साड़ी, भूसुर, डटमा आदि दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए। मुहर्रम के सफल आयोजन और शांतिपूर्ण समापन के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी में मुख्य संरक्षक मुंतजीर अहमद रजा, अध्यक्ष यासीन खान, सचिव नास्तिन खान, पप्पू खजांची और अमीर हमजा अंसारी को चुना गया है। उपाध्यक्ष जलाल खान सह सचिव नूरहसन अंसारी को बनाया गया। कार्यकारिणी के पांच सदस्यों का चयन किया गया है।

संरक्षक खालिक खान तथा शेख साजुद्दीन को बनाया गया। बैठक में जमशेद काजमी, तनवीर अहमद रजा, रेहान खान, शेख असगर, शेख अनवर, शेखनबी बख्श, वकील अंसारी, मुस्तफा खान मुस्लिम फैजी, सुहेल अंसारी, नसीम खान, तस्लीम अंसारी, आदम अंसारी, सलीम अंसारी और निजाम खान आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें