बुंडू में दो बाइक के बीच टक्कर, एक चालक की मौत
बुंडू थाना क्षेत्र में दलकीडीह और जमटोला गांव के बीच दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हुआ। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। मृतक रामजी मुंडा 24 वर्ष का था, जो बारेडीह...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 21 June 2025 10:07 PM

बुंडू, संवाददाता। थाना क्षेत्र में दलकीडीह और जमटोला गांव के बीच दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घटना शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे की है। मृतक 24 वर्षीय रामजी मुंडा बुंडू के बारेडीह गांव का निवासी था। राहगीरों से सूचना मिलने पर बुंडू पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि रामजी मुंडा सोनाहातू से बुंडू की ओर आ रहा था। वहीं अमर सिंह मुंडा तमाड़ के कोकाडीह गांव बुंडू से सोनाहातू की ओर जा रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।