Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsEmergency in India A Dark Chapter in Democracy Says Union Minister Giriraj Singh

देश में हर जगह जमाई टोला बनाने को आपातकाल लागू किया गया : गिरिराज सिंह

महानगर युवा मोर्चा के यूथ मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री, बोले-संविधान में संशोधन कर संसाधनों पर सत्ता का नियंत्रण किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 26 June 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
देश में हर जगह जमाई टोला बनाने को आपातकाल लागू किया गया : गिरिराज सिंह

रांची। विशेष संवाददाता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश के लोकतंत्र की हत्या, देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन और देश के बहुसंख्यक समाज को दबाने के लिए आपातकाल लगाया गया। देश में हर जगह जमाई टोला बनाने की नीयत से भी आपातकाल लगाया गया था। संविधान में संशोधन कर संसाधनों पर सत्ता का नियंत्रण किया गया, ताकि जो विद्रोह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरोध में पूरे देश में था, उसे दबाया जा सके। वह गुरुवार को रांची महानगर युवा मोर्चा के यूथ मॉक पार्लियामेंट में बोल रहे थे। पुरानी विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा इंदिरा गांधी ने 39वां संशोधन कर अपने पद को बचाने के लिए संविधान से खिलवाड़ किया। इस संशोधन में प्रधानमंत्री के चुनाव को न्यायिक समीक्षा से बाहर किया गया। छह अगस्त को बुधवार को संशोधन लोकसभा में प्रस्तुत किया गया और अगले ही दिन उसको पारित कर दिया गया। कार्यक्रम में सात सत्र हुए। हर सत्र में अलग-अलग लोगों ने सदन का संचालन किया। इसमें गिरिराज सिंह, विधायक सीपी सिंह, अमित मंडल, भानु प्रताप शाही, अमर कुमार बाउरी, करमवीर सिंह शामिल थे। सातवें सत्र में प्रतिनिधियों में पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम पुरस्कार वेदांत कुमार सिंह, द्वितीय पुरस्कार धर्मेंद्र शुक्ला, जानवी सिंह, तृतीय पुरस्कार मनीष कुमार को मिला। महानगर कार्यालय में प्रदर्शनी और गोष्ठी आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि किस प्रकार हाईकोर्ट के आदेश के विरोध में जाकर सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था। शीर्ष नेताओं को जबरन जेल में डाला गया या नजर बंद किया गया। प्रेस की भी आजादी पर पाबंदी थी। रांची के विधायक सीपी सिंह ने आपातकाल को याद करते हुए बताया कि मीसा जैसे काला कानून के विरोध में झारखंड में आदिवासी बंधुओं ने भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभायी और हजारों लोगों को जेल भेजा गया। गोष्ठी को विधायक नवीन जायसवाल, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, सूर्यमणि सिंह, सत्येंद्र मलिक, प्रमोद मिश्रा, राम प्रसाद जालान, शिव गोविंद पांडेय एवं अन्य ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें