Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Leader Keshav Mahto Kamlesh Criticizes BJP s 11-Year Rule and Smriti Irani s Statements

विफलताओं पर अपनी पीठ थपथपाते हैं भाजपा नेता : केशव महतो

पलटवार : 11 सालों में संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही पोती गई, देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास हुआ

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 10 June 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
विफलताओं पर अपनी पीठ थपथपाते हैं भाजपा नेता : केशव महतो

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विफलताओं पर अपनी पीठ थपथपाना भाजपा नेताओं की योग्यता है। इन 11 सालों में संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही पोतने वाली भाजपा आज अपनी उपलब्धि बता रही है। इन 11 सालों में कोई जवाबदेही नहीं, कोई बदलाव नहीं, प्रधानमंत्री सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया। आलम यह है कि एनसीआरबी के अनुसार महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराध लगभग दोगुने हो गए हैं।

केशव महतो कमलेश ने देश के प्रधानमंत्री से पूछा कि देश की जमीन पर विदेशी अतिक्रमण, अमेरिका के आगे झुकना, विदेशी कर्ज का ऐतिहासिक बोझ, गलत विदेश नीति से भारत का अलग-थलग पड़ना, मणिपुर में पिछले दो वर्षों से अराजकता का माहौल, क्या इनके लिए ये उपलब्धि है। सेना के पराक्रम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना क्या ये उपलब्धि है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, देश की संपत्तियों को अपने पूंजीपति दोस्तों को सौंपना और बड़ी बेशर्मी से अपनी पीठ थपथपाना, ये भाजपा की फितरत रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण न केवल रोजगार घटे हैं, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों में भी कटौती हुई है। मोदी के 11 साल देश के लिए सबसे मुश्किल और आम जनमानस के लिए पीड़ादायक रहे हैं। आज तक के सबसे असफल और जुमलेबाज प्रधानमंत्री देश में कोई दूसरा ना बना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें