Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCentral Muharram Committee to Organize Muharram Fair and Martial Arts Event in Khiladi

खलारी बैंक चौक पर मुहर्रम मेला सह अस्त्र-शस्त्र खेल का आयोजन 6 जुलाई को

सेंट्रल मुहर्रम कमिटी खलारी 06 जुलाई को खलारी बैंक चौक पर मुहर्रम मेला सह अस्त्र-शस्त्र खेल का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। विभिन्न क्षेत्रों से लोग इस अस्त्र-शस्त्र खेल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 28 June 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
खलारी बैंक चौक पर मुहर्रम मेला सह अस्त्र-शस्त्र खेल का आयोजन 6 जुलाई को

खलारी, निज प्रतिनिधि। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी खलारी के तत्वाधान में 06 जुलाई दिन रविवार को खलारी बैंक चौक पर मुहर्रम मेला सह अस्त्र-शस्त्र खेल का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर शनिवार को कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित कमेटी के अध्यक्ष साबीर अंसारी ने बताया कि अस्त्र-शस्त्र खेल का शुरुआत दोपहर तीन बजे से होगा। वहीं मेला में क्षेत्र के छापर टोला, हुटाप, जीटाईप, मस्जिद मोहल्ला, जेहलीटांड़, भूतनगर सहित अन्य जगहों से अखाड़ा के लोग अस्त्र-शस्त्र खेल में शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से इम्तियाज अंसारी, सलामत अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी, राजा खान, असलम अलि, इजराइल अंसारी, सुल्तान अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें