राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
रांची में, सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निजी स्वतंत्र स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाचार्य 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के लिए शिक्षकों को 10...

रांची। सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड से संबद्ध निजी स्वतंत्र स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाचार्य इस सम्मान के लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित है। इसके लिए वे शिक्षक पात्र होंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालय में 31 मार्च 2025 तक कम से कम 10 वर्षों की निरंतर सेवा पूरी कर ली हो। प्रधानाचार्य के लिए शर्त है कि उन्होंने 10 वर्ष शिक्षक और 5 वर्ष प्रधानाचार्य के रूप में सेवा दी हो। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।