Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Remembers Jayaprakash Narayan on Constitution Day Criticizes Indira Gandhi s Emergency Rule

जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल : कर्मवीर सिंह

रांची में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संविधान हत्या दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंदिरा गांधी के समय में आपातकाल और न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 25 June 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल : कर्मवीर सिंह

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बुधवार को संविधान हत्या दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया। प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले से इंदिरा गांधी की सांसद के रूप में सदस्यता समाप्त हो चुकी थी। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था। लेकिन, इंदिरा गांधी ने न सिर्फ न्यायालय के आदेश की अवमानना की, बल्कि देश के संविधान को ही कुचल डाला। कर्मवीर सिंह ने कहा कि 25 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर से जुटे लाखों लोकतंत्र सेनानियों को संबोधित करते हुए जेपी ने आह्वान किया था कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।

लेकिन, आधी रात को देश में एक काले अध्याय की शुरुआत हुई। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि आज संविधान बचाने की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को तार-तार किया है। देश को याद है कि 25 जून 1975 को दिल्ली में ही ऐतिहासिक सभा के बाद 21 महीनों तक देश की जुबान को आपातकाल के माध्यम से कुचल दिया गया था। कोई राजनीतिक सभा इस दौरान नहीं हो सकती थी। कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारत की जनता प्राचीन काल से लोकतंत्र प्रेमी है। यह देश लोकतंत्र की जननी है, जिसे कोई कुचलने में कभी सफल नहीं हो सकता। भारत की जनता कुचलने वाले को सबक सिखाना जानती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें