भाजपाइयों ने किया प्रखंड में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
झारखंड में मंडल भाजपा ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें भ्रष्टाचार और अवैध खनन के मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की...

सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के खिलाफ मंडल भाजपा ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। इस दौरान बारेन्दा मंडल और सोनाहातू मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, दिलेश्वर कोइरी, मंडल अध्यक्ष खगेश कुमार महतो, बारेन्दा मंडल अध्यक्ष पद्यलोचन महतो, बानेश्वर महतो, उमेश महतो, उपेंद्रनाथ चौधरी, सदानंद महतो, शंकर भगत, भुनेश्वर महतो आदि मौजूद थे। इधर, राहे प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बीडीओ अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रखंड-अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। अवैध बालू, पत्थर और कोयला खनन खुलेआम हो रहा है, परंतु सरकार मूकदर्शक बनी है। इस मुद्दों पर सुधार नहीं हुआ तो भाजपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष मेघनाथ महतो, ज्योति प्रसाद कोइरी, रामधन महतो, दिलेश्वर महतो, मनोज महतो, युधिष्ठिर, ज्ञानरंजन और लक्ष्मीकांत आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।