हर मोर्चे पर विफल हो रही है राज्य सरकार : कोचे मुंडा
तोरपा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार की विफलताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर असफल है और छह महीने में कोई सुधार नहीं हुआ।...

तोरपा, प्रतिनिधि। हेमंत सरकार की कथित विफलताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तोरपा प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक कोचे मुंडा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल के नेतृत्व में नगर भवन से एक आक्रोश मार्च निकाला गया, जो प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा। मार्च में शामिल कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। प्रखंड कार्यालय पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। भाजपा ने सरकार को सुधार के लिए छह महीने का समय दिया था, लेकिन कोई ठोस बदलाव नहीं दिखा।
बांग्लादेशी घुसपैठ, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया: कोचे मुंडा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी नागरिक झारखंड की आदिवासी लड़कियों से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं और फिर उन्हें बेरहमी से मार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में चारों ओर भ्रष्टाचार और घूसखोरी का बोलबाला है। बिना पैसे के सरकारी कार्यालयों में कोई भी काम नहीं होता। प्रदर्शन में कृपा सिंधु बेहरा, विनोद भगत, शशांक शेखर राय, दीपक तिग्गा, कृष्णा भगत, सुबोध गुप्ता, विनोद धान, गंदौरी गुड़िया, भागीरथ राय, रामानंद साहू, रूपेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।