Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Protests Against Hemant Soren Government s Failures in Jharkhand

भ्रष्ट सरकार के खिलाफ प्रदर्शन एक शुरुआत : मरांडी

जनता के सवालों पर भाजपा ने राज्य के सभी 264 प्रखंडों में किया आक्रोश प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की विफलताओं से संबंधित नारेबाजी की, ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 24 June 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
भ्रष्ट सरकार के खिलाफ प्रदर्शन एक शुरुआत : मरांडी

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मंगलवार को राज्य के सभी 264 प्रखंड व अंचल कार्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन किया। पूरे प्रदेश के अलग-अलग प्रखंडों में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, सांसद, विधायक गण, प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की विफलताओं से संबंधित नारेबाजी की एवं ज्ञापन भी सौंपा। मरांडी ने कहा कि आज भाजपा ने प्रखंड कार्यालयों पर प्रदर्शन कर चेतावनी दी है, लेकिन यह शुरुआत है अंत नहीं।

अगर राज्य सरकार नहीं सुधरती है तो भाजपा थाना, जिला सहित जन मुद्दों से जुड़े अन्य कार्यालयों पर बड़ा प्रदर्शन और उसे ठप कराने को मजबूर होगी। राज्य सरकार आदिवासी, दलित, महिला, किसान विरोधी गिरिडीह जिलांतर्गत तीसरी और गावां प्रखंड कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। मौके पर मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी, दलित, महिला, किसान, युवा विरोधी सरकार है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार पार्ट-2 भी उसी तर्ज पर चल रही, जैसे पिछले पांच वर्षों में चली। इसकी नीयत और नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। दलाल, बिचौलिए राज्य के खान-खनिज को लूट रहे हैं, लेकिन गांव में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने वोट लेकर जनता को दुबारा ठगा है। पदाधिकारियों के पद बेचे जा रहे, इसलिए वे लोग काम नहीं कर रहे, बल्कि कमाने में लगे हैं। पदाधिकारियों का काम जनता की सेवा करना है। अगर वे ऐसा नहीं करते तो भाजपा बार-बार जनता की समस्याओं के लिए आंदोलन करने की मजबूर होगी। हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि थाना, ब्लॉक, अंचल जिला सभी सरकारी कार्यालयों की स्थिति एक जैसी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें