विधवा की बेटी की शादी पर आजसू ने किया सहयोग
आजसू परिवार अनगड़ा ने विधवा रीता देवी की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी में सहयोग किया। प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो और सह सचिव अजीत महतो ने खाद्य सामग्री और नगद राशि देकर मदद की। रीता देवी के पति और...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 June 2025 10:42 PM

अनगड़ा, प्रतिनिधि। आजसू परिवार अनगड़ा ने मासू निवासी विधवा रीता देवी की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी में सहयोग किया है। प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो और सह सचिव अजीत महतो ने शुक्रवार को रीता देवी के घर जाकर खाद्य सामग्री चावल, दाल और नगद राशि देकर सहयोग किया। रीता देवी के पति और इकलौते पुत्र की विगत वर्ष मौत हो गई थी। मौके पर बीरेंद्र भोगता, गणेश करमाली, दीपक महतो, चंदन महतो, मनेश महतो, देवानंद महतो और बबलू महतो आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।