Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News170 Pilgrims Depart from Ranchi for Amarnath Yatra and Other Holy Sites

रांची से 170 श्रद्धालु अमरनाथ के लिए रवाना

रांची रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को 170 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु चंदावाड़ी से पैदल यात्रा करते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। इसके अलावा, वे श्रीनगर, अमृतसर और देवघर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 June 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
रांची से 170 श्रद्धालु अमरनाथ के लिए रवाना

रांची, संवाददाता। अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को रांची रेलवे स्टेशन से 170 श्रद्धालु रवाना हुए। चंदावाड़ी से भक्त पैदल अमरनाथ यात्रा की गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी का दर्शन करेंगे। साथ ही श्रीनगर स्थित खीर भवानी, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर व वैष्णो देवी माता का दर्शन करेंगे। झारखंड आने के बाद देवघर में भोले बाबा व मां तारापीठ भी जाएंगे। सभी श्रद्धालु झारखंड की खुशहाली व अच्छी खेती की कामना करेंगे। भाजपा नेता संजय कुमार जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र व तिलक लगाकर रवाना किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें