Hindi Newsझारखंड न्यूज़ranchi weather rain forecast school closed order on 19 June imd monsoon update Mausam Samachar

रांची में मॉनसून ने करा दी छात्रों की मौज, बारिश के अलर्ट के बीच इस दिन स्कूल बंद

Ranchi Schools Closed Weather Alert: मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 19 जून को रांची जिले सभी स्कूल बंद रहेंगे। झारखंड में मानसून के प्रवेश साथ लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर रांची जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रांचीWed, 18 June 2025 05:34 PM
share Share
Follow Us on
रांची में मॉनसून ने करा दी छात्रों की मौज, बारिश के अलर्ट के बीच इस दिन स्कूल बंद

झारखंड में 17 जून को आधिकारिक रूप से मॉनसून ने दस्तक दे दी। राजधानी रांची सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने आम जन सहित किसानों के चेहरे भी खिला दिए हैं। अब मौसम ने स्कूली बच्चों की मौज कराने की तैयारी कर ली है। मौसम विभाग के 19 जून को बारिश का अलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। इसी के तहत अब गुरुवार को सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। रांची में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में 19 जून को स्कूल बंद

मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 19 जून को रांची जिले सभी स्कूल बंद रहेंगे। झारखंड में मानसून के प्रवेश साथ लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर रांची जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रांची उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी एक पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सभी श्रेणी की स्कूलों को बंद रखना है। क्योंकि रांची जिले में भारी का अलर्ट है। यदि स्कूलों ने निर्देशों का पालन नहीं किया तो इस पर कार्रवाई की जा सकती है।

जमकर बरस रहे बदरा

रांची में पिछले 24 घंटों से मानसून जम कर बरस रहा है। राज्य के हर हिस्से में बारिश जारी है। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में 144.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची में 128.0 मिमी, सरायकेला में 124.2 मिमी और धनबाद में 116.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा राज्य के अन्य जगहों पर भी अच्छी बारिश हुई है। रांची 17 जून से लगातार पानी बरस रहा है। अगले 24 घंटे रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, चतरा समेत संताल के जिले शामिल हैं। सिस्टम के कारण राज्य में अगले दो दिन तक घने बादल छाए रहेंगे और रुक रुक कर बारिश होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें