पतंजलि का सात दिवसीय योग शिविर महोत्सव संपन्न
पतंजलि का सात दिवसीय योग शिविर योग महोत्सव के साथ हुआ संपन्न योग दिवस---पतंजलि का सात दिवसीय योग शिविर योग महोत्सव के साथ हुआ संपन्न

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। पतंजलि योग समिति/ भारत स्वाभिमान(न्यास) मांडू प्रखंड का सात दिवसीय योग शिविर शनिवार को योग महोत्सव के साथ संपन्न हुआ। मौके पर राकोमयू अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव डॉ योगेंद्र कुमार सिंह, पतंजलि के संगठन मंत्री खुशी लाल महतो, मुखिया गिरधारी महतो ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं भारत माता को माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। डॉ योगेन्द्र कुमार सिंह ने योग की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के भाग दौड़ की जिंदगी में वही निरोग रह सकता है जो योग की शरण में रहेगा। मोहन महतो ने योग आयुर्वेद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यही एक ऐसा पैथी है जिसमें की सभी रोगों का 100% इलाज संभव है।
गिरधारी महतो, खुशी लाल महतो सहित अन्य अतिथियों ने योग आयुर्वेद एवं पतंजलि की भूरि भूरि प्रशंसा की। मंच संचालन रवि निषाद और मनोज कुमार ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर प्रखंड कमेटी ने सभी अतिथियों का स्वागत पतंजलि के अंग वस्त्र प्रदान कर किया। प्रखंड प्रभारी रामचंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बंजी में योग शिविर की सफलता का राज पूनम प्रसाद एवं महिला मंडली की बैजंती साहू को जाता है। जिन्होंने कड़ी मेहनत कर लोगों को योग शिविर में आने के लिए घर-घर जाकर प्रेरित किया। वहीं पतंजलि के कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत कर इस शिविर सफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में पूनम प्रसाद, जंगायी राम, बलविंदर कुमार महतो, सुधीर सिंह, पूजा देवी, सतेंद्र प्रसाद, संतोष नायक, किस्टो महतो, पूजा देवी, कांति देवी, मीनाक्षी साहू, नीलम देवी, ममता देवी, सुवाल देवी, सुनीता देवी, अर्चना देवी, मुक्त रानी, आरती देवी, रेखा प्रसाद, आरती साहू, द्रौपदी प्रसाद, तेषोमयी देवी, सुलोचना देवी, नूतन प्रसाद, सुषमा देवी, विद्या देवी, पुष्पलता देवी, राजकुमार नायक, मीनाक्षी साहू आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।