तीर्थ यात्रा करने वाले वृद्धों की सूची जल्द सौंपे : मनोज गिरि
कुजू में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन यादव की अध्यक्षता में बैठक में बताया गया कि हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने 65 सीट वाली बस तीर्थ स्थानों के लिए देने की...

कुजू, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के दिगवार वार्ड नंबर 4 व 5 करमाली टोला में मंगल मुंडा के घर के समक्ष सांसद तीर्थ कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन यादव और संचालन मंत्री सुनीता देवी व धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापन संगीता देवी ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद भाजपा अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी उपस्थित हुए। उन्होंने सांसद मनीष जायसवाल के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं वार्डों से एक 65 सीट वाली बस तीर्थ स्थान दर्शन के लिए देने की बात कही। इसके लिए वृद्ध महिला व पुरुष की जल्द से जल्द सूची बनाने व सांसद के हजारीबाग कार्यालय में जमा करने को कहा।
बताया कि सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा का शुभारंभ 29 जून को हजारीबाग के नरसिंह स्थान से प्रारंभ होगा। इसके बाद बनारस, विंध्याचल, प्रयागराज व अयोध्या धाम का दर्शन करने का सुअवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा शासित प्रदेश कई राज्य के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, झारखंड प्रदेश से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में विनोद प्रसाद, मंगल मुंडा, शंकर करमाली, सुनीता देवी, शांति देवी, सीमा देवी, कुसुम देवी , जितनी देवी, बसंती देवी, रूबी देवी, ललिता देवी, नागिन देवी, मीना देवी, निरसू देवी, ज्योति देवी, सुमित्रा देवी, किरण देवी, राखी देवी व सल्लू देवी शामिल हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।