Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsLocal Residents Plan Historic Protest for Rights on June 26

ऐतिहासिक होगा मोर्चा का धरना-प्रदर्शन: सेल समिति

भुरकुंडा में विस्थापित-प्रभावित ग्रामीण एवं शहरी संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में 26 जून को धरना-प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अगर प्रबंधन ने भुरकुंडा लोकल सेल में भागीदारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 26 June 2025 01:32 AM
share Share
Follow Us on
ऐतिहासिक होगा मोर्चा का धरना-प्रदर्शन: सेल समिति

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। विस्थापित-प्रभावित ग्रामीण एवं शहरी संयुक्त मोर्चा सेल समिति की बैठक बुधवार को सुंदरनगर पंचायत भवन में हुई। इसमें मुख्य रूप से पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, सुंदरनगर पंचायत के मुखिया व्यास पांडेय और मुकेश राउत उपस्थित थे। बैठक में भुरकुंडा लोकल सेल के सवाल पर 26 जून को परियोजना कार्यालय परिसर में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इसकी तैयारियों का जायजा लेते हुए वक्ताओं ने कहा कि अपने हक अधिकार के लिए मोर्चा किसी भी हद तक जा सकती है। इसलिए प्रबंधन यथाशीघ्र भुरकुंडा लोकल सेल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करे। अन्यथा मोर्चा क्रमवार आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा।

वक्ताओं ने कहा कि 26 जून का धरना-प्रदर्शन कई मायनो में ऐतिहासिक होगा। बैठक में किरण देवी, सुषमा देवी, पानो देवी, लक्ष्मी देवी, सुलेखा देवी, अर्चना देवी, मधु देवी, शिप्रा देवी, गुड़िया देवी, सुशीला देवी, रानी देवी, सीता देवी, सरिता देवी, मीना देवी, मालती देवी, सुषमा देवी, गीता देवी, बसंती देवी, शीला देवी, नीलम देवी, पिंकी देवी, शबाना खातून, परवीन हाजरा, नूर बेगम, शाहिदा आदि उपस्थित थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें