झाकोमयू उरीमारी शाखा का अध्यक्ष उपेंद्र सिन्हा और सचिव बने अजित सिंह
उरीमारी में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की शाखा का सम्मेलन हुआ, जिसमें नई कमेटी का गठन किया गया। उपेंद्र कुमार सिन्हा को अध्यक्ष और जयकरण सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि संजीव बेदिया ने संगठन...

उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी यूनियन कार्यालय में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन उरीमारी शाखा का सम्मेलन हुआ। इसमें कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष जयकरण सिंह, बसंत हेम्ब्रम, सचिव अजित कुमार सिंह, सहसचिव रोहित गोप, रामचंद्र यादव, संयुक्त सचिव राजेन्द्र गंझू, संगठन सचिव विष्णु महतो, सहसंगठन सचिव विनोद मलाह, कोषाध्यक्ष कुंजेश्वर मंडल व सह कोषाध्यक्ष राम प्रवेश को चुना गया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में जितेन्द्र कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रवीण टोप्पो, अशोक कुमार रवानी, प्रबुद्ध कुमार सिन्हा, मनोज मुंडा, मार्कण्डेय यादव, सहदेव मुंडा, बंशीलाल मांझी, विनोद राम, सोधन मांझी का चयन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सह झाकोमयू के क्षेत्रीय सचिव संजीव बेदिया मौजूद थे।
सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक सीसीएल जोनल कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी, संयुक्त सचिव धनंजय वर्मा व संगठन मंत्री रूसतम सोहराब की देख-रेख में कमेटी का गठन आया गया। मौके पर संजीव बेदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए काम करें। हम सबके साथ हमेशा खड़े हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता संजय वर्मा ने की। मौके पर बासुदेव उरांव, उदय अग्रवाल, ध्रुव सिंह, संजय श्रीवास्तव के अलावा कई अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।