Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsBJP Membership Drive in Kiringadha Bhupendra Singh Joins Party

किरीगढ़ा गांव में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

पतरातू में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें भूपेंद्र सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के विस्तार के लिए काम करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 28 June 2025 01:09 AM
share Share
Follow Us on
किरीगढ़ा गांव में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

पतरातू, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को पालू पंचायत के ग्राम किरीगढा में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसका नेतृत्व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने किया। अभियान के बाद महेंद्र महतो ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि पालू पंचायत के भूपेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद भूपेंद्र ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को अपने गृह क्षेत्र से लेकर गृह पंचायत पालू एवं पतरातू मंडल में युवाओं को भारतीय जनता पार्टी में जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा एवं पूरे ईमानदारी से पार्टी के विस्तार में काम करूंगा।

भूपेंद्र ने आगे कहा कि वह जब से वोटर बना है। तब से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करते आ रहा हूं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। सदस्यता ग्रहण करने वाले में शत्रुघ्न सिंह, उज्जवल सिंह, गीता सिंह, कंचन सिंह आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें