Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsShashikant Kumar Mehta Achieves 3rd Rank in Jharkhand Academic Council Inter Science Exam 2025

जिला का तीसरा टॉपर शशिकांत बनना चाहता है इंजीनियर

पंडवा के बनखेता गांव के शशिकांत कुमार मेहता ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वार्षिक इंटर साइंस परीक्षा 2025 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 अंकों में से 465 अंक हासिल किए। शशिकांत का लक्ष्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 1 June 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
जिला का तीसरा टॉपर शशिकांत बनना चाहता है इंजीनियर

पंडवा, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के वार्षिक इंटर साइंस की परीक्षा 2025 में पलामू जिले के पंडवा प्रखंड के बनखेता गांव निवासी शशिकांत कुमार मेहता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शशिकांत, लोहड़ा गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय का छात्र है। 500 अंक की परीक्षा में शशिकांत ने 465 अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। शशिकांत ने जिले में तीसरा स्थान लाने पर बताया कि वह देश सेवा के लिए इंजीनियर बनकर नई पद्धति से वैज्ञानिक आधारित आविष्कार करने का लक्ष्य है। बेटे की सफलता पर शशिकांत के पिता कृष्णा मेहता ने बताया कि बच्चे की पढ़ाई के लिए दिन-रात खेती कर उसके सपनों को साकार करने के लिए दुगना मेहनत के लिए तैयार हैं।

पंडवा स्थित एलएलटीसी के डायरेक्टर मोनीर हुसैन ने जैक इंटर रिजल्ट घोषित होने पर बताया कि उनके संस्थान से प्रखंड और पड़ोस प्रखंड क्षेत्र के पांच छात्र जिले के टॉप टेन में स्थान हासिल किए हैं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की क्षमता को आंकते हुए उन्हे भरपूर सहयोग दिया। विद्यार्थियों ने भी कड़ी मेहनत की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें