एक पेड़ मां के नाम के तहत किया पौधारोपण
मेदिनीनगर के रजवाडीह मध्य विद्यालय में 2025-26 के पहले अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ। मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी और पीरामल फाउंडेशन के प्रियदर्शन कुमार उपस्थित थे। बैठक के बाद 'पेड़ मां के नाम'...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। बैठक में रजवाडीह पंचायत के मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी व पीरामल फाउंडेशन के प्रियदर्शन कुमार की विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल परिसर में गुलमोहर, चंपा व पपीता के पौधे लगाये गए। यह देखना खास रहा कि छात्रा चंचला, सोनम, निशा व रिया ने अपनी-अपनी मां की उपस्थिति में पौधे लगाए। कार्यक्रम में मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह स्कूल उन्हें विशेष रूप से आकर्षित करता है। यहां के सभी शिक्षकों द्वारा संस्कारयुक्त शिक्षा दिया जाता है जो सराहनीय है और जरूरी भी है।
उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने कहा कि बच्चे पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होंगे तभी यह दुनिया सुरक्षित रहेगी और खूबसूरत बनेगी। इस अवसर पर शिक्षक निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूनम रानी, विजय कुमार ठाकुर, अनूप कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।