पलामू गतका संघ के 5 खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल एसजीएफआई
पलामू गतका संघ से 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय एसजीएफआई में भाग लेंगे। संघ के अध्यक्ष सोनू नामधरी ने खिलाड़ियों को दही-शक्कर खिलाकर प्रोत्साहित किया। नेशनल एसजीएफआई 22-26 अप्रैल को दिल्ली में होगा। चयनित...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू गतका संघ से संबंध 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय एसजीएफआई में हिस्सा लेंगे। संघ के अध्यक्ष सोनू नामधरी ने राष्ट्रीय एसजीएफआई जानें वाले खिलाड़ियों को दही-शक्कर खिलाकर सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा पलामू जिला के लिए खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। उम्मीद है इस बार फिर पलामू गतका टीम झारखंड के लिए पदक ले कर आएगी। जिला सचिव सुमित बर्मन ने कहा कि नेशनल एसजीएफआई का आयोजन दिल्ली में 22-26 अप्रैल तक किया जा रहा है। खेल में पलामू जिला के द कराटे एकेडमी से काजल कुमारी, संत मरियम स्कूल से रौशन कुमार, सन्नी कुमार, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल से चांदनी कुमारी, ब्राइट लैंड स्कूल से जीत तिवारी का चयन झारखंड सरकार ने किया है। सभी खिलाड़ियों को आने-जाने का खर्च झारखंड सरकार उठा रही है। संघ केशव कुमार, विद्या, पप्पू सिंह, पलामू कबड्डी संघ के सचिव दीपक तिवारी, द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षक अमरेश कुमार ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।