Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsNilambar-Pitambar University Adjusts Operational Hours for Enhanced Efficiency

विश्वविद्यालय और कॉलेजों का संचालन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय और अंगीभूत कॉलेज का संचालन अब सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। यह निर्णय 93वीं बैठक में लिया गया था। नए समय से सभी शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में अपनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 28 June 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
विश्वविद्यालय और कॉलेजों का संचालन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय(एनपीयू) और अंगीभूत कॉलेज का संचालन अब सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। समय-सारिणी में परिवर्तन कर दिया गया है। एनपीयू के रजिस्ट्रार डॉ एसके मिश्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अभिषद् की 93वीं बैठक 21 जून को हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में समय परिवर्तन की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मुख्यालय का समय सारिणी वर्तमान में पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित था। नये कार्यालय अवधि का समय पूर्वाह्न 10 बजे से संध्या पांच बजे तक किया गया है।

भोजन अवकाश अपराह्न दो बजे से ढ़ाई बजे तक निर्धारित किया गया है। अंगीभूत कॉलेजों का वर्तमान कार्यालय अवधि पूर्वाह्न 10 बजे तक चार बजे तक निर्धारित था,जबकि जारी नया कार्यालय अवधि का समय पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। स्नातकोत्तर विभागों, अंगीभूत कॉलेज व विश्वविद्यालय मुख्यालय में कार्यरत सभी स्तर के शिक्षक, पदाधिकारी एवं कर्मचारी नये समय के अनुसार निर्धारित कार्यालय अवधि में अपने कार्य स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्यचित करेंगे। रजिस्ट्रार ने कहा कि अधिसूचना सोमवार से लागू हो जाएगा। एनपीयू और कॉलेजों में कार्य की अधिकता को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर जीएलए कॉलेज अंग्रेजी विभाग के एचओडी सह मनिका डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ विमल कुमार सिंह को एनपीयू के नये वित्त पदाधिकारी बनाया गया है। जीएलए कॉलेज हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजय कुमार पासवान को जनता शिवरात्रि कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। एनपीयू के रजिस्ट्रार डॉ एसके मिश्रा अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में जेएस कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ एके वैद्य को नये प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय कुमार पासवान को प्रभारी प्राचार्य का प्रभारी प्राचार्य का प्रभार सौंपने को कहा गया है। रजिस्ट्रार ने कहा कि फिलहाल एनपीयू में डॉ विमल कुमार सिंह एफओ के कार्य के अलावे पूर्व में दिये कार्यो को भी संपादित करेंगे। जेएस कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ एके वैद्य का प्रतिनियुक्ति एसएसजेएसएन कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट में प्रतिनियुक्ति की गई है,जबकि इनकी छह माह सेवा बची है। एनपीयू के कुलपति जेएस कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ एके वैद्य पर कॉलेज के भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध एफआईआर कराने का दबाव बनाया था। इस दबाव को देखते हुए उन्होंने प्रभारी प्राचार्य के पद से मुक्त करने का आग्रह पत्र एनपीयू प्रशासन को दिया था। जेएस कॉलेज के नये प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय कुमार पासवान सोमवार को प्रभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज के आंतरिक व्यवस्था का पहले मूल्यांकन करेंगे। दूसरी ओर एनपीयू के सीसीडीसी सेल में अनुबंध पर कार्यरत सचिन कुमार को भी जेएस कॉलेज भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें