बालक वर्ग में मनातू और बालिका में रामगढ़ बना विजेता
झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू द्वारा आयोजित पहले लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट में बालिका वर्ग में रामगढ़ और बालक वर्ग में मनातू ने जीत हासिल की। दोनों विजेता टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग...

मेदिनिनीगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्ववावधान में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) के मैदान में खेले गए जिला स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट में बालिका वर्ग में रामगढ़ व बालक वर्ग में मनातू विजेता बना। विजेता दोनों टीम जुलाई माह में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में अंडर 12 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पलामू के 21 प्रखंडों में 15 प्रखंड शामिल हुए। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि मेदिनीनगर डायट के प्राचार्य अमृता सिंह, विश्रामपुर बीइइओ महेंद्र प्रजापति, समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज मिश्रा, पलामू जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव संजय त्रिपाठी, पलामू जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव महेश तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से किया।
विजेता टीमों को जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया। फाईनल मुकाबला में बालिका वर्ग का मैच रामगढ़ और चैनपुर प्रखंड के बीच खेला गया। रामगढ़ ने चैनपुर की टीम को 3-0 से पराजित किया। बालक वर्ग का फाईनल मैच मनातू बनाम पिपरा प्रखंड के बीच खेला गया। मनातू की टीम ने 3-2 से पिपरा की टीम को पराजित कर राज्य में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल अहम स्थान रखता है। प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। यह काफी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि जीवन में पढ़ाई और खेल दोनों जरूरी है। पढ़ाई से मानसिक विकास होता है, जबकि खेलकूद से शारीरिक विकास होता है। एपीओ मनोज मिश्रा ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्द्धन किया। रेफरी की भूमिका में साहेब सिंह, मो. इदरीश, सोहरा सिंह, संजय उरांव, दीपेंद्र कुमार, सत्यनारायण कुमार थे। अमोद सिन्हा समेत काफी संख्या में शिक्षक भी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।