पलामू में बीते 6 दिन में सर्पदंश से हुई 3 मौत
मेदिनीनगर में मानसून के शुरू होते ही पलामू में सर्पदंश के मामलों में तेजी आई है। पिछले 6 दिनों में 6 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण स्थिति गंभीर है। विशेषज्ञों ने एंटी वेनम और...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मानसून के प्रारंभ होते ही पलामू के विभिन्न हिस्सों में सर्पदंश के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। बीते 6 दिनों में जिले में सर्पदंश से 6 मौतें हुई। तीन मौत होने के बाद भी जिला स्वास्थ्य विभाग अबतक बेपरवाह है। सर्प दंश से होने वाली मौत को रोकने की दिशा में तेज पहल नहीं की जा रही है। जिला जन संपर्क पदाधिकारी डॉ असीम ने जिला आपदा पदाधिकारी के माध्यम से जनता को आपदा के प्रति जागरूक करने और सरकार के प्रावधानों का लाभ उठाने के लिए पहल की है। परंतु प्रयास तेज करने की जरूरत है। पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सभी घटनाओं की जांच के बाद ही अद्यतन स्थिति को बताया जा सकेगा।
मरीज को एंटी वेनम की 10 वाइल देनी होती है। डॉक्टरों को इसका प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षण के अनुसार डॉक्टर को वाइल देनी है। सिंह ने बताया कि जिले में समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड 14 के कविलाशी मुहल्ले निवासी उमेश चौधरी की सात वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी की सर्प दंश से मौत हो गई। सीएचसी बिश्रामपुर में बच्ची का पूर्ण ईलाज नहीं हो सका और बेहतर इलाज के लिए उसे बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार प्रिया बुधवार की शाम घर के बाहर बैठी थी। तभी अचानक उसे किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन तत्काल उसे विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गयी। इस मामले में सीएचसी बिश्रामपुर प्रभारी डॉक्टर राजेंद्र ने बताया कि मरीज को एंटी वेनम दिया गया था। स्थिति में बेहतर सुधार के लिए उसे बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया था। गुरुवार की रात बच्ची की मौत हो गई। बुधवार को हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पंचायत के नदियोइ निवासी 50 वर्षीय सूरज राम का भी निधन हो गया था। सतबरवा थाना क्षेत्र के नया बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज के समीप रहने वाले दुलसुलमा गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद सिंह की मौत सांप के काटने से हो गई। परिजनों ने अनुसार मरीज को अस्पताल पहुंचा दिया गया था बावजूद जान नहीं बचाई जा सकी। इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में लेदुका, विश्रामपुर निवासी 24 वर्षीय प्रतिमा कुमारी को भी सांप ने काट लिया था। महिला सात माह की गर्भवती है। बिश्रामपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे ग़ढ़वा रेफर कर दिया गया। आखिर सर्प दंश के ईलाज के लिए एंटी वेनम पर्याप्त मात्रा में मौजूद होने के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।