रेड़मा ठाकुरबाड़ी व शिवाला मंदिर से भी निकली रथ यात्रा
मेदिनीनगर में रांची रोड रेडमा ठाकुरबाड़ी परिसर से भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद रथ को खींचा और विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। रथ यात्रा के दौरान...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के रांची रोड रेडमा ठाकुरबाड़ी परिसर से धूमधाम से रथ यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व भगवान जग्रन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधिवित पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात मंदिर के पुजारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुसज्जित रथ पर प्रतिमा को विराजमान किया गया। अतिथियों एवं श्रद्धालु भक्तजनों ने पूरी श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ डोरी खींचते हुए रथ को आगे बढाया। भगवान जग्रन्नाथ स्वामी का रथ रेड़मा चौक, जीएलए कालेज रोड होते हुए बारालोटा जनकपुरी के श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचा तत्पश्चात लोगों ने भगवान जग्रन्नाथ स्वामी की विधिवत पूजा कर आरती उतारी।
इसके बाद भगवान जग्रन्नाथ स्वामी को सुसज्जित रथ से उतारकर उन्हें मंदिर में विराजमान किया गया। बताया जाता है कि जग्रन्नाथ स्वामी अपने भाई व बहन के साथ राम जानकी मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे, शनिवार को बाजेगाजे के साथ जनकपुरी मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी और भगवान जग्रन्नाथ स्वामी को वापस रेडमा ठाकुरबाड़ी पहुंचाया जायेगा। मौके पर मौके पर पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, भाजपा नेता मनोज सिंह, झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, विजय तिवारी, सुनील तिवारी, अजय तिवारी, देवेंद्र तिवारी, विवेकानंद त्रिपाठी, रामनरेश सोनी, नवीन तिवारी, शशि तिवारी आदि उपस्थित थे। इधर नगर निगम क्षेत्र के शिवाला रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से निर्धारित समय अनुसार भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली गयी। इससे पूर्व मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना की इसके बाद उनकी प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया।श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की जयकारा लगाते हुए रथ को खींच कर शहर में भ्रमण कराया। इस दौरान कई संगठनों ने रथयात्रा का स्वागत किया।रथयात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर शिवाला रोड, मारली मोहल्ला, कन्नी राम चौक, पंचमुहान, विष्णु मंदिर रोड,शहीद भगत सिंह चौक, थाना रोड, छहमुहान बड़ी मस्जिद रोड, गणपति धर्मशाला, जैन मंदिर रोड, जय भवानी संघ चौक होते हुए वापस हुआ। इसे सफल बनाने में अविनाश उर्फ राजा, रितेश तुलस्यान आदि सक्रिय रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।