Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsFarmers Union Conference in Medininagar Nationwide Strike Planned

श्रमिक हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

मेदिनीनगर में संयुक्त किसान मोर्चा का सम्मेलन हुआ, जिसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने शहादत की याद में मौन धारण किया। सम्मेलन में श्रमिक हड़ताल की योजना बनाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 28 June 2025 12:45 AM
share Share
Follow Us on
श्रमिक हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

मेदिनीनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमंडलीय सम्मेलन सूदना स्थित कुशवाहा भवन में हुई। सम्मेलन में पलामू, गढ़वा व लातेहार के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राष्ट्रव्यापी शहादत की याद में सभी ने एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन में नौ जुलाई को देशव्यापी श्रमिक हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। संचालन प्रदीप विश्वकर्मा ने किया। सम्मेलन में मजदूरों के अधिकारों के संरक्षण के लिए चारों श्रम कोडों की वापसी की मांग उठाई गई। कृषि और वन-उपज के लिए एमएसपी कानून, कानूनी न्यूनतम मजदूरी, आदिवासी भूमि अधिकार, और संविधानिक सुरक्षा के लिए सशक्त आंदोलन जारी रखने पर जोर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें