Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsBJP Protests Against Hemant Soren Government in Medininagar Over Corruption and Lawlessness

भाजपा नगर मंडल व पोलपोल ग्रामीण मंडल ने किया प्रदर्शन

भाजपा नगरमंडल एवं पोलपोल ग्रामीणमंडल ने मेदिनीनगर सदर में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य वक्ता मनोज सिंह ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 25 June 2025 12:28 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा नगर मंडल व पोलपोल ग्रामीण मंडल ने किया प्रदर्शन

मेदिनीनगर। भाजपा नगरमंडल एवं पोलपोल ग्रामीणमंडल मेदिनीनगर सदर के संयुक्त तत्वाधान में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन सदर प्रखंड परिसर में किया गया। आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन बैरिया बाजार समिति चौक से निकलकर सदर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता नगरमंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता व संचालन राजेश गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार सरकारी योजनाओं की विफलता एवं गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा आक्रोश प्रदर्शन कर रही है। 2014 में केंद्र मे मोदी सरकार एवं राज्य में रघुवर दास की सरकार थी जिसमें सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य अग्रसर थे।

अपराध, उग्रवाद पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा रहा था। घुसपैठ मे लगातार कमी आ रही थी। परंतु 2019 से लेकर आज साढे पांच वर्ष तक हेमंत सोरेन सरकार में बालू एवं खनिज की लूट हो रही है। माफिया हावी हो गए हैं। प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक के कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा हेमंत सरकार में झारखंड में भय भूख भ्रष्टाचार बढ़ रहा है आमजन मे सुरक्षा के प्रति सनशय बना हुआ है। रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। ब्लॉक से लेकर जिला तक विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन से लेकर जनमीन मोटेशन एवं ऑनलाइन करने में भी गरीबों को लूटा जा रहा है। सभा को विजय ओझा, धर्मेद्र उपाध्याय, सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें