Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsArrest in Ganja Cultivation Case in Hariharganj Ramdeni Ram Sent to Jail
गांजा की खेती करने का आरोपी गिरफ्तार
हरिहरगंज में गांजा की खेती करने के मामले में रामदेनी राम को गिरफ्तार किया गया है। पथरा ओपी प्रभारी ने बताया कि तिलकाटांड गांव में सात डिसमिल जमीन पर गांजा की खेती को नष्ट किया गया। इसके साथ ही महुआ...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 28 June 2025 12:47 AM

हरिहरगंज। गांजा की खेती करने के मामले में हरिहरगंज थाना के पथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तिलकाटांड गांव निवासी रामदेनी राम को गिरफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि तिलकाटांड गांव में सात डिसमिल जमीन में गांजा की खेती को नष्ट किया गया। साथ ही खेती करने के आरोपी रामदेनी राम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सुलतानी एवं पथरा गांव के समीप जंगल में महुआ शराब भट्टी को भी नष्ट किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।