Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsTraining Program on Mediation for Advocates in Pakur District

मध्यस्थता से संबंधित वादों का दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में सभी मेडिएटर अधिवक्ताओं के लिए मध्यस्थता से संबंधित प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यस्थता प्रक्रिया के विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sat, 28 June 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
मध्यस्थता से संबंधित वादों का दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में सभी मेडिएटर अधिवक्ता को मध्यस्थता से संबंधित वादों को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में मध्यस्थता प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मध्यस्थता के लिए रेफरल मामलों के प्रक्रियात्मक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। मध्यस्थता प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और कुशल बनाने को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें