Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsPolice Arrest Two Fugitive Accused from Maheshpur in 2013 Assault Case

मारपीट में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

महेशपुर में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपितों नसीम शेख और निरफुल शेख को गिरफ्तार किया। ये दोनों 2013 में मारपीट के मामले में फरार थे। गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर पर छापेमारी की गई। स्वास्थ्य परीक्षण...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Fri, 27 June 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
मारपीट में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

महेशपुर। लंबित कांड के फरार चल रहे दो आरोपितों को उसके घर से पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपित गदरपाड़ा गांव निवासी नसीम शेख एवं निरफुल शेख हैं। दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया है। कांड के अनुसंधानकर्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में दोनों आरोपितों के खिलाफ मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद दोनों फरार चल रहे थे। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें