Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsMother Files Case Against Unknown Vehicle After Son s Death in Accident

सड़क दुर्घटना में केस दर्ज

हिरणपुर के कस्तूरी के पास 3 मई को हुई एक दुर्घटना में मृतक बाबुधन हांसदा की मां साजन किस्कू ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बाबुधन की हालत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Fri, 16 May 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में केस दर्ज

हिरणपुर। एसं बीते 3 मई को थाना क्षेत्र के कस्तूरी के समीप हुई दुर्घटना मामले में मृतक की मां साजन किस्कू ने थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में पीड़िता ने बताया है कि उनका बेटा बाबुधन हांसदा हिरणपुर बाजार से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में कस्तूरी के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घायल हो गया। जिसके बाद उसका इलाज पश्चिम बंगाल में कराया जा रहा था। जहां हालत थोड़ी ठीक होने के बाद उसे घर लाया जा रहा था। इसी बीच उसकी हालत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद पुनः उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसको लेकर थाना कांड संख्या 50/25 में में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें