Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsMonthly Lok Adalat Held in Pakur 57 Cases Resolved

लोक अदालत में 57 मामलों का हुआ निष्पादन

पाकुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में 57 वादों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में कई न्यायिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sat, 28 June 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
लोक अदालत में 57 मामलों का हुआ निष्पादन

पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत में नौ बेंचों का गठन किया गया जिसमें कुल 57 वादों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अलावे प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा, सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें