Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsJharkhand Mukti Morcha Meeting Prepares for Hool Day Celebrations on June 30

हूल दिवस को सफल बनाने का संकल्प

पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख की अध्यक्षता में हुई। बैठक का उद्देश्य 30 जून को हूल दिवस को सफलतापूर्वक मनाने की तैयारी करना था। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Fri, 27 June 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
हूल दिवस को सफल बनाने का संकल्प

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 30 जून को हूल दिवस को सफल और भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया कि 30 जून को सुबह 09 बजे पुराना सदर अस्पताल में एकत्रित होंगे। यहां से एक पैदल यात्रा निकाली जाएगी जो सिद्धू कान्हू पार्क तक जाएगी। सिद्धू-कान्हू की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में झामुमो जिला उपाध्यक्ष पीटर हांसदा और केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक मुख्य रूप से उपस्थित थे। दोनों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हूल दिवस सिर्फ एक ऐतिहासिक दिन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और जनआंदोलन की विरासत का प्रतीक है, जिसे पूरे जोश और संगठनात्मक एकता के साथ मनाया जाएगा।

मौके पर प्रखंड सचिन राजेश सरकार, उपाध्यक्ष राम सिंह टुडू, अजफारुल शेख, इस्माइल शेख, सत्तर शेख, खैरुल आलम, मुकलेसुर रहमान, अमीरुल शेख, आलमगीर आलम, मुशर्रफ हुसैन, पतरस मरांडी, प्रकाश मरांडी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें