ट्रक के धक्के से बाइक सवार पति-पत्नी घायल
हिरणपुर में लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर वन विभाग के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। रघुनाथ हांसदा और उनकी पत्नी चारुशिला किस्कु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती...

हिरणपुर। लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य मार्ग में वन विभाग के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति बूरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसका प्राथमिक इलाज कर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार रघुनाथ हांसदा व उसकी पत्नी चारुशिला किस्कु अपने बेटे का एडमिशन के लिए बाइक पर सवार होकर पाकुड़ से दुमका जा रहे थे। इसी दौरान हिरणपुर वन विभाग के समीप हाईवा की चपेट में आ गए। घटना में घायल महिला का एक पैर दो टुकड़ो में बंट गया। जबकि उनके पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे एएसआई दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक इलाज कर डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। महिला की स्थिति को देखते हुए उसे आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि महिला के पति के लिए काफी देर बाद दूसरे एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे भी सोनाजोड़ी भेजा गया। इधर ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बहरहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।