Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsAmbitious Health Survey Campaign Launched in Amadapada by Health Department

डोर-टू-डोर स्वास्थ्य कर्मियों ने चलाया स्वास्थ्य जांच अभियान

अमड़ापाड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वाकांक्षी सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। डोर-टू-डोर जाकर बीमारियों की जांच की जा रही है। यदि कोई बीमारी का शक होता है, तो चिकित्सक उसका तुरंत इलाज करते हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sat, 28 June 2025 05:54 PM
share Share
Follow Us on
डोर-टू-डोर स्वास्थ्य कर्मियों ने चलाया स्वास्थ्य जांच अभियान

अमड़ापाड़ा, एसं। प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक महत्वाकांक्षी सर्वे का अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम स्तर पर डोर-टू-डोर जाकर सभी तरह बीमारियों की जांच कर रही है। जिससे गांव में सर्वे कर होने वाली बीमारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त किया जा रहा है। सर्वे में अगर कोई बीमारी का शक भी होता है तो हमारे चिकित्सक उस बीमारी का जांच करते हैं और त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका इलाज भी कर देते हैं। यह कार्यक्रम पिछले 20 दिनों से चलाया जा रहा है।

अगामी एक जुलाई तक चलेगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीसी के निर्देशानुसार डीआरसीएचओ डॉक्टर एसके झा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ उन्होंने डूमरचीर, बढडदाहा, सालघाटी, तालडीह आदि गांव का दौरा किया और लोगों से संपर्क कर स्वास्थ्य की जांच कराई गई। मौके पर डॉ. शिवम कुमार के अलावे अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें