युवा बेहतर भविष्य निर्माण के लिए नशापान से दूरी बनाएं--कंपनी कमांडर
लोहरदगा में सशस्त्र सीमा बल की 32वीं वाहिनी ने स्कूलों में नशामुक्ति अभियान चलाया। कंपनी कमांडर मनीष कुमार चौबे के नेतृत्व में छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। तंबाकू और गुटखा के खिलाफ नारे लगाते हुए,...

लोहरदगा, संवाददाता। सशस्त्र सीमा बल एसएसबी 32वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर मनीष कुमार चौबे के नेतृत्व में हाई स्कूल और मिडिल स्कूल किस्को के विद्यार्थियों के साथ क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कियागया। सशस्त्र सीमा बल 32वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ हाथों में तख्तियां लेकर किस्को मुख्य चौक, थाना चौक समेत विभिन्न इलाकों में नशापान से दूरी बनाए जाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ और निरोग रहें, गुटखा तंबाकू स्वास्थ्य और परिवार वालों की जिंदगियां लील जाती है, ऐसी कई स्लोगन हाथों में लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
नशापान के विरुद्ध एसएसबी 32वीं वाहिनी के अधिकारियों-जवानों और हाई और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कंपनी कमांडर मनीष कुमार चौबे ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल के दिल्ली मुख्यालय के निर्देशानुसार 32वीं वाहिनी गुमला के कमांडेंट राजेश कुमार के मार्गदर्शन पर जी कंपनी किस्को के द्वारा विगत 12 से 26 जून तक नशामुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत समवाय के कार्य क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जागरूकता अभियान आयोजित कर लोगों को नशापान से दूरी बनाए जाने के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। स्कूली बच्चों और शिक्षकों, अभिभावकों को नशामुक्ति को लेकर कहा गया कि नशापान युवाओं और समाज, परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है। इससे दूरी बनाए जाने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। युवा देश के भविष्य हैं। उन्हें आने वाले भविष्य की बेहतरी के लिए नशापान से खुद और नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों को इससे दूरी बनाए जाने को लेकर जागरूक करने की जरूरत है। जिससे बेहतर राष्ट्र का निर्माण किया जा सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।