Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsMass Kanwar Yatra for Shiva Worship in Lohardaga on July 13

कांवर यात्रा में शामिल होने को डीसी-एसपी को निमंत्रण

लोहरदगा में महाकाल क्लब द्वारा 13 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए विशाल कांवर यात्रा निकाली जाएगी। क्लब के अध्यक्ष रितेश कुमार और महासचिव निश्चय वर्मा ने उपायुक्त और पुलिस कप्तान को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाFri, 27 June 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
कांवर यात्रा में शामिल होने को डीसी-एसपी को निमंत्रण

लोहरदगा, संवाददाता। महाकाल क्लब चंद्रशेखर आज़ाद चौक तेतरतर लोहरदगा के बैनर नेतृत्व में 13 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी पर भोले बाबा के दरबार पहाड़ी मंदिर रांची में जलाभिषेक के लिए विशाल पैदल कांवर यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई हैं। महाकाल क्लब के अध्यक्ष रितेश कुमार और महासचिव निश्चय वर्मा के द्वारा जिले के उपायुक्त डा कुमार ताराचंद, लोहरदगा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी को आमंत्रण पत्र देकर इस विशाल कांवर यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। उपायुक्त ने कहा कि ये नेक कार्य हैं। समाज के लोग इस तरह के आयोजन से एकजुट होते हैं।

मौके पर महाकाल क्लब के अमित वर्मा, सुमित घोष, रोहित ओझा, सचिन सिंघानिया, विक्रम चौहान, जयप्रकाश शर्मा, सत्यम कुमार, प्रवीण ठाकुर, आशीष खत्री सहित अन्य लोग मौजूद थे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें