Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsInspection of Anganwadi Center in Lohardaga Complaints Against Worker Addressed

सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी केन्द्र की जांच की

लोहरदगा के कैरो प्रखंड के नरौली बांधटोली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण सुपरवाइजर नीलम कुमारी ने किया। सेविका अंजू कुमारी के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि केंद्र में कम बच्चे आते हैं और सेविका का...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाFri, 27 June 2025 11:54 PM
share Share
Follow Us on
सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी केन्द्र की जांच की

कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड के नरौली बांधटोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण गुरुवार को सुपरवाइजर नीलम कुमारी ने किया। केन्द्र की सेविका अंजू कुमारी के खिलाफ नरौली के ग्रामीणों द्वारा मनमानी करने की शिकायत उपायुक्त और बीडीओ से की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में शिकायत की जांच की गई। ग्रामीणों द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि केंद्र में चार-पांच बच्चे आते हैं। रोज 20 से 25 बच्चों का हाजिरी बनाया जाता है। सेविका द्वारा केंद्र परिसर में ही अपना अबुआ आवास का घर बनाया जा रहा है। केंद्र के सेविका गांव की बहू होनी चाहिए।

जबकि अंजू गांव की बेटी है। केंद्र का संचालन सुचारु रूप से नहीं करती है। जांच करने पर यह सब सही पाया गया। इस पर पर्यवेक्षक नीलम कुमारी ने कहा इससे संबंधित रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी। मौके पर मुखिया अरविंद उरांव प्रवीण साहू, बलराम साहू, नसीमा खातून, पूजा कुमारी, रिया कुमारी, देवकी उरांव, अंजलि उरांव, प्रेमिका मिंज आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें