राज्य में हेमंत सरकार की भ्रष्ट नीति से जनता त्रस्त्र--सचिन कुमार साहू
लोहरदगा में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने भ्रष्टाचार, लूट और कानून व्यवस्था के बिगड़ने के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की...

लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने मंगलवार को शहर में झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कि आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार, से कराह रहा है। जिससे अपना जिला भी अछूता नहीं है। लंबे चौड़े घोषणाओं का सपना दिखाकर हेमंत सरकार फिर एक बार राज की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नियत में कोई बदलाव नहीं आया है। पिछले कार्यकाल में जिस प्रकार से राज्य सरकार के संरक्षण में खनिज संसाधनों की लूट पंचायत से लेकर सचिवालय मंत्रालय तक भ्रष्टाचार ने अपना पैर जमाया है।
और वह दूसरे कार्यकाल में भी और मजबूत हो रहा है विधि व्यवस्था की हालत ऐसी की कोई सुरक्षित नहीं है अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं बहन बेटियां घर से निकलने में भयभीत है। आज चाहे जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र बनाना हो या मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर जमीन का म्यूटेशन बिना दलाल बिचौलियों के माध्यम से पैसा दिए काम नहीं हो रहा है भ्रष्टाचार के कारण सड़क, बिजली, पानी, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजना का काम ठप है। हेमंत सरकार अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लाएं। राज्य से भय और भ्रष्टाचार को समाप्त करें। मौके पर नवीन कुमार टिंकू, विनोद राय, बृजेश शर्मा, अनिल उरांव, कामेश्वर सिंह, सरस्वती देवी, अशोक कसकर, गोपाल कुमार साहू, दीपक कुमार, मनोज कुमार, सुशांत कुमार, रवि सिंह, चंदन गोप, मनीष प्रसाद गुप्ता, भुनेश्वर साहू, रिंकू वर्मा, अजय कुमार, संजय महतो आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।