अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दंपति घायल
लुकुईया आंगनबाड़ी के समीप अनियंत्रित बाइक एक घर से टकरा गई, जिसमें कलेश तुरी और उनकी पत्नी बसंती देवी घायल हो गए। स्वास्थ्य प्रतिनिधि विजय दुबे ने दंपति को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लुकुईया आंगनबाड़ी के समीप अनियंत्रित बाइक एक घर से जा टकराई । इस दुर्घटना में बाइक सवार कलेश तुरी व बसंती देवी (भदईटांड, बोदा) घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना के बाद स्वास्थ्य प्रतिनिधि विजय दुबे के द्वारा घायल दंपति को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ तरुण जोश लकड़ा ने गंभीर रूप से घायल कलेश तुरी का प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया। वहीं उसकी पत्नी बसंती देवी का इलाज अस्पताल में चल रहा था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पति पत्नी बाइक पर लुकुईया से अपने घर भदईटांड बोदा जा रहे थे ।
इसी क्रम में लुकुईया आंगनबाड़ी के समीप अनियंत्रित होकर बाइक एक घर से जा टकराई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।